प्रशासनिक व्यवस्था

ज़ुन्हेबोटो जिला नागालैंड के मध्य भाग में स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में मोकोकचुंग जिले, दक्षिण में फेक जिले, पूर्व में तुएनसांग और किफिरे जिलों तथा पश्चिम में कोहिमा और वोखा जिलों से मिलती हैं। पूरा क्षेत्र पहाड़ी है और घने जंगलों से ढका हुआ है। जिले का कुल क्षेत्रफल १,२५५ वर्ग किलोमीटर है। वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार, जिले की कुल जनसंख्या १,१४,०१४ थी। जिले का मुख्यालय राज्य की राजधानी कोहिमा से १५० किलोमीटर दूर स्थित है। जिले को सात उपमंडलों में विभाजित किया गया है, जिनके नाम हैं ;

  1. पुघोबोटो
  2. ज़ुन्हेबोटो
  3. अकुलुतो
  4. अतोइज़ु
  5. सुरूहुतो
  6. अघुनातो
  7. सताखा