रुचिकर स्थल

घोसू पक्षी अभयारण्य, जुन्हेबोटो

घोसू पक्षी अभयारण्य, जुन्हेबोटो जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह विभिन्न प्रकार के पक्षियों का निवास स्थान है। यहाँ आने वाले पर्यटक पक्षियों की 20 से अधिक प्रजातियों को देख सकते हैं, जिनमें कई संकटग्रस्त प्रजातियाँ भी शामिल हैं। जून से सितंबर के महीनों के दौरान अभयारण्य में कई प्रवासी पक्षी भी दिखाई देते हैं।

सातोई पर्वतमाला

सातोई पर्वतमाला जुन्हेबोटो जिले के बचे हुए कुछ अछूते वन क्षेत्रों में से एक है। यह पर्वतमाला हरे-भरे पेड़ों और वनस्पतियों से घिरी हुई है। पर्यटक यहाँ दुर्लभ पक्षी ब्लाइथ्स ट्रैगोपैन को देख सकते हैं। अप्रैल और मई के महीनों में यहाँ रोडोडेंड्रोन (बुरांश) के दुर्लभ फूल भी दिखाई देते हैं। यह क्षेत्र कैंपिंग और ट्रेकिंग की सुविधाओं के लिए भी उपयुक्त है।