ज़ुन्हेबोटो जिला नागालैंड के मध्य भाग में स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में मोकोकचुंग जिले, दक्षिण में फेक जिले, पूर्व में तुएनसांग और किफिरे जिलों तथा पश्चिम में कोहिमा और वोखा जिलों से मिलती हैं। पूरा क्षेत्र पहाड़ी है और घने जंगलों से ढका हुआ है। जिले का कुल क्षेत्रफल 1,255 वर्ग किलोमीटर है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले की कुल जनसंख्या 1,14,014 है। जिले का मुख्यालय राज्य की राजधानी कोहिमा से 150 किलोमीटर दूर स्थित है। जिले को सात उपमंडलों में विभाजित किया गया है, जिनके नाम हैं—(1) पुघोबोटो, (2) ज़ुन्हेबोटो, (3) अकुलुतो, (4) अतोइज़ु, (5) सुरूहुतो, (6) अघुनातो और (7) सताखा।